ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर की महिला अधिवक्ता साजिया ने पेश की सशक्त मिसाल, न्याय के क्षेत्र में बढ़ाया शहर का मान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। शहर की युवा एवं प्रतिभाशाली महिला अधिवक्ता साजिया इन दिनों अपने उत्कृष्ट कानूनी कार्य और सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने कम समय में ही अपनी मेहनत, ईमानदारी और मजबूत पैरवी के दम पर अधिवक्ता जगत में एक विशेष पहचान बनाई है।
अदालत में साजिया अपने प्रभावी तर्क, तथ्यों पर आधारित दलीलों और संवेदनशील मामलों की गंभीर समझ के लिए जानी जाती हैं। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े मामलों, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और सामाजिक न्याय से संबंधित प्रकरणों में वे सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके प्रयासों से कई जरूरतमंदों को न्याय मिला है।

साजिया का मानना है कि कानून केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। वे समय-समय पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी करती हैं।
स्थानीय नागरिकों और मुवक्किलों का कहना है कि साजिया का व्यवहार सरल, स्पष्ट और सहयोगात्मक है, जिससे लोग खुलकर अपनी समस्याएं साझा कर पाते हैं।

उनकी निरंतर मेहनत और समर्पण ने उन्हें रुद्रपुर की उभरती हुई महिला अधिवक्ताओं में शामिल कर दिया है।
कानूनी क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button