ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर पुलिस की कार्रवाई: 4 लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर कोतवाली सितारगंज की कार्रवाई

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

सितारगंज। जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 04 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशन में की गई।

एसएसपी द्वारा जनपद में वांछित, ईनामी और वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त विभिन्न फौजदारी वादों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत वांछित थे।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:

दिपांकर पुत्र अनन्त दास

निवासी टैगोरनगर, शक्तिफार्म नं० 04, थाना सितारगंज

(फौजदारी वाद संख्या 09/2019, धारा 138 एनआई एक्ट)

सुरेश मण्डल पुत्र निमाई मण्डल

निवासी बैकुण्ठपुर, शक्तिफार्म नं० 01, थाना सितारगंज

(वाद संख्या 84/2024, धारा 138 एनआई एक्ट)

कमलेश विश्वास पुत्र जादव विश्वास

निवासी बैकुण्ठपुर, शक्तिफार्म नं० 01, थाना सितारगंज

(फौजदारी वाद संख्या 187/2021, धारा 138 एनआई एक्ट)

सुखविन्दर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह

निवासी बरुवाबाग झाड़ी पालनगर, थाना सितारगंज

(फौजदारी वाद संख्या 301/2022, धारा 138 एनआई एक्ट)

गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामीली के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

गिरफ्तारी टीम:

उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट, चौकी प्रभारी शक्तिफार्म

अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बोरा

कांस्टेबल 194 भवान सिंह

कांस्टेबल 11 दीपक नेगी

error: Content is protected !!
Call Now Button