ऊधम सिंह नगर

संत गाडगे 150वीं जयंती समारोह: 8 मार्च को भव्य सम्मान समारोह, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी होंगी मुख्य अतिथि

सुरज पाल/टुडे हिन्दुस्तान 

मिलक। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के बैनर तले 150वीं संत गाडगे जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद मिलक के परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का मुख्य केंद्र ऋषि कृपाल पब्लिक कन्या जूनियर हाई स्कूल, धनेली पूर्वी (मिलक) में बनाया गया।

इस परीक्षा में संत गाडगे, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान, गणित, विज्ञान एवं हिंदी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का संचालन पूर्ण सुचिता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. वीरेंद्र दिवाकर एवं कृपाल सिंह दिवाकर की नियुक्ति की गई थी, जिनकी उपस्थिति में परीक्षा शांतिपूर्वक आयोजित की गई।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय धोबी महासंघ रामपुर चरण सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को 8 मार्च 2026 को आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

इसके अतिरिक्त विशेष अतिथियों में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के आईएएस अधिकारी जय सिंह, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य रोहतास सिंह, ज्वाला पीठ मंदिर लखनऊ के पीठाधीश्वर अशोक जी महाराज, सेवानिवृत्त जिला विकास अधिकारी विजय कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी आनंद कन्नौज कुमार कनौजिया, उप जिलाधिकारी टांडा राजकुमार भास्कर, सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर सालिग राम एवं तहसीलदार शाहाबाद अमित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

परीक्षा आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपने महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

परीक्षा के दौरान व्यवस्था में चरण सिंह, सत्यवीर सिंह दिवाकर, रघुवीर शरण, अशोक कुमार, विजयपाल सिंह, कृपाल सिंह, नन्हू सिंह, विक्रम सिंह, ओमवीर प्रताप, मोहनलाल दिवाकर, गुलशन कुमार, प्रसन्न प्रकाश, दिनेश कुमार दिवाकर, रामकुमार दिवाकर, कमल सिंह, राम बहादुर, अनिल कुमार, हरपाल सिंह, चंद्रसेन, लीलाधर, प्रेम शंकर, हरिराम दिवाकर, ललित कुमार, ओम प्रकाश, हेमंत कुमार, मनोज कुमार, परमजीत सिंह, मुनेश कुमार, त्रिलोक सिंह दिवाकर, एडवोकेट मनोज कुमार, एडवोकेट विनोद, एडवोकेट वरुण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button