ऊधम सिंह नगर

अजय गणपति के निर्देशन में आयोजित हुई शुक्रवार की परेड, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर/ऊधमसिंह नगर। जनपद ऊधमसिंह नगर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत आयोजित इस पहली परेड के माध्यम से एसएसपी ने जनपद पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और टर्न-आउट का सूक्ष्म अवलोकन किया।

परेड में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी (SO/SHO), फायर सर्विस के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसएसपी द्वारा टोलीवार परेड का निरीक्षण किया गया तथा टोलियों के मध्य अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई गई।

इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा कहा कि सुदृढ़ और अनुशासित पुलिस बल ही जनपद में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रख सकता है।

परेड के पश्चात एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही गार्द रजिस्टर, आदेश कक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का विधिवत मिलान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गार्द कमांडरों को मुल्जिम कमान ड्यूटी एवं सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button