ऊधम सिंह नगर

पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

ऊधम सिंह नगर। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार एसएसपी ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में जनपद भर में ओवरलोडिंग के विरुद्ध वृहद स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 34 ओवरलोड वाहनों का चालान किया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 25 ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 16 वाहनों के कोर्ट चालान भी किए गए।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही माल ढुलाई करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button