ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में विदाई समारोह: कमला नेहरू योजना के तहत 12वीं के छात्रों को चेक वितरण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। खेड़ा स्थित सुपर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को चेक वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भारत भूषण चुघ ने कहा कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे युवा ऊंचाइयों को छू सकता है। बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है। इसी उद्देश्य से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को कमला नेहरू योजना के तहत चेक वितरित किए गए, ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल, कस्तूरी लाल तागरा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चेक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में मुस्कान, सादियां, नूरानी, सना, परवीन और आसरा शामिल रहे।

श्री दत्ता, श्री तागरा तथा अजय गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके विचार सुने और सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा के माध्यम से युवा किस प्रकार अपने भविष्य का निर्माण कर सकता है।

इस अवसर पर रजनी लोहानी, चंदन कुमार, सोनू रस्तोगी, अंजलि गंगवार, रंजीत पाल, रेखा रानी, पूनम मंडल, सुनीता आर्य, प्रीति रानी, पूनम शर्मा, भीम सिंह, मंजू भारती, रेणुका, फिजा, लक्ष्मी, फरहा, फिरदौस, शोभा, काजल पाल, शिरीन, कमलेश, नूरी, पुष्पा, आलिया आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button