ऊधम सिंह नगर

अजय गणपति के निर्देश पर उधम सिंह नगर में सघन सत्यापन अभियान, 42 टीमों की बड़ी कार्रवाई

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

उधम सिंह नगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को संपूर्ण जनपद में सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 42 पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और सत्यापन संबंधी जानकारी एकत्र की।एसएसपी के निर्देश पर सभी थाना एवं कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आकस्मिक चेकिंग की गई। जनपद में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों के पहचान पत्र, निवास संबंधी दस्तावेजों और गतिविधियों का सत्यापन किया गया।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई का विवरण (दिनांक 16/05/2026)
कोतवाली जसपुर: 31 सत्यापन, 05 चालान
कोतवाली कुंडा: 30 सत्यापन, 08 चालान
कोतवाली काशीपुर: 75 सत्यापन, 20 चालान
कोतवाली आईटीआई: 29 सत्यापन, 01 चालान
कोतवाली बाजपुर: 01 चालान
कोतवाली केलाखेड़ा: 09 सत्यापन, 09 चालान
कोतवाली गदरपुर: 36 सत्यापन, 04 चालान
कोतवाली दिनेशपुर: 30 सत्यापन
कोतवाली पंतनगर: पुलिस एक्ट में चालान
कोतवाली ट्रांजिट कैंप: 19 सत्यापन
कोतवाली रुद्रपुर: पुलिस एक्ट में चालान
कोतवाली किच्छा: 46 सत्यापन, 05 चालान
थाना पुलभट्टा: 20 सत्यापन, 05 चालान
कोतवाली सितारगंज: 95 सत्यापन, 09 चालान
कोतवाली नानकमत्ता: 14 सत्यापन, 05 चालान
कोतवाली खटीमा: 110 सत्यापन, 07 चालान
थाना झनकइया: 61 सत्यापन, 12 चालान
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए।

अभियान रहेगा जारी
एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

आमजन से अपील
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

error: Content is protected !!
Call Now Button