भूमि विवादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी उप जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, चकबन्दी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी भूमि विवादों के प्रकरणों का अभियान चलाकर परीक्षण करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने कहा कि भूमि विवादों की प्रकृति, उनसे जुड़े पक्षों, उनके कारणों तथा कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का समग्र आकलन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों, कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विवादों के निस्तारण हेतु उपलब्ध कानूनी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बैठक में समिति सदस्य अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी किशोरी कुटियाल आदि मौजूद थे। सभी उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।।

