Tuesday, September 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में युवामोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत बिट्टू चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश भर में इसी प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को राष्ट्रसेवा और स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके।

संकल्प दौड़ का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना, स्वदेशी को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। दौड़ में सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलौत सहित रोहित भट्ट, रचित, के.के. त्रिपाठी, नवजोत, जितेन्द्र, नमन, अभिषेक, रवि, विशाल, मनीष, हर्ष, उमेश, रोहित, जसवंत एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button