ऊधम सिंह नगर

मिलक में कड़ाके की ठंड और कोहरे का प्रकोप

सुरज पाल/टुडे हिंदुस्तान 

रविवार को मिलक में कोहरे और कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखा गया। सुबह से ही कोहरे की घनी परत ने शहर को अपने आगोश में ले लिया, जिससे दृश्यता कम हो गई। दिनभर धुंध छाई रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

बाजारों में सन्नाटा

कड़ाके की ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले, वह भी ठंड का बचाव करते हुए। लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए।

तापमान

रविवार को शाम 4:15 बजे तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड का सितम 9 दिनों से चल रहा है, लेकिन बीच-बीच में निकली रही हल्की धूप लोगों को ठंड से बचने के लिए ऑक्सीजन देने का काम कर रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button