ऊधम सिंह नगर

युवाओं की राजनीति में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराएगी युवा सत्ता पार्टी : विनेश ठाकुर – युवा सत्ता पार्टी का जन सेवा दल में हुआ गठबंधन

सुरज पाल/टुडे हिंदुस्तान 

मिलक। राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा के नवदिया स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम में मोर्चा की ओर से जन सत्ता पार्टी के गठन की घोषणा की गयी। इस अवसर पर पार्टी के ध्वज का विमोचन भी किया गया। संगठन के मुख्य अतिथि जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर रहे।

कार्यक्रम में जन सत्ता पार्टी के जन सेवा दल के साथ गठबंधन की घोषणा की गयी। जन सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर ने जन सत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह को शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि नलिन सिंह ने 20 सालों तक समाज के हर वर्ग की सहायता अपने संगठन के माध्यम से की। उनका यह भाव देख कर ही हमने इनकी पार्टी को गठबंधन का न्योता दिया। कहा कि हम लोग मिल कर नया इतिहास रचेंगे।

जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के सिद्धांत पर हम लोग काम करेंगे। कहा कि आज तक सब दलों ने बातें तो बहुत कीं, लेकिन धरातल पर असहाय और दलित वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। उस खालीपन को हम लोग भरेंगे। नलिन सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए एक सुनहरा अवसर है। युवाओं को राजनीतिक दलों ने बहुत मूर्ख बना लिया, अब युवा सत्ता पार्टी उन्हें उनके अधिकार देगी। राजनीति में युवाओं की 60 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर जन सेवा दल से मंजेश ठाकुर, सनोज ठाकुर, रविंदर श्रीवास्तव, उमेश माथुर, जन सत्ता पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विकास गुर्जर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नलिन सिंह ने व संचालन एडवोकेट क्रान्ति शेखर सारंग ने किया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button