ऊधम सिंह नगर

सितारगंज की योग शिक्षिका भारती चंद ने ऊधमसिंह नगर का नाम रोशन किया

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में सितारगंज के इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। आधानी के इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक युगल अंडर-17 वर्ग में आदर्श एवं ओम गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 एकल वर्ग में आदर्श ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस शानदार उपलब्धि के पीछे योग शिक्षिका भारती चंद का विशेष योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ियों ने यह सफलता प्राप्त की। उनकी कोचिंग में विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे ऊधम सिंह नगर जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयनित हुए हैं, जो जिले और विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button