ऊधम सिंह नगर

नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर विकास के लिए गए कई अहम निर्णय

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। टनकपुर नगर पालिका बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी द्वारा किया गया। बैठक की शुरुआत राज्य की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार पर सर्वसम्मति से निर्णय लेकर की गई। साथ ही नगर के विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों के सुधारीकरण तथा नवीन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

नगर क्षेत्र के सभी 11 वार्डों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारु करने, वृहद सफाई अभियान चलाने, नालियों की नियमित सफाई, किटनाशक दवाइयों का छिड़काव एवं फॉगिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने पर भी सर्वसम्मति बनी।प्रमुख निर्णय टैचिंग ग्राउंड हेतु डी.पी.आर. स्वीकृत कराने का कार्य अधिशासी अधिकारी को सौंपा गया।

वार्ड संख्या 03, बंगाली कॉलोनी की भूमि के हस्तांतरण से संबंधित कार्रवाई की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित किया गया। वार्ड संख्या 05 में निर्धन परिवारों के विवाह हेतु दो मंजिला वृहद कम्युनिटी हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसमें आवासीय व्यवस्था भी शामिल होगी।

इसके अतिरिक्त जनहित से जुड़े लगभग तीन दर्जन प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई, जिनका उद्देश्य नगर क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना है। बैठक में पालिका के सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, श्री दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, कु. सब्या वाल्मिकि, चर्चित शर्मा, श्रीमती आशा भट्ट, श्रीमती बबिता वर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सविता बिष्ट अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहर, वरिष्ठ सहायक श्री विनोद चन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चन्द कु. प्रिया बिष्ट आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button