यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहनों के काटे चालान, 8 वाहन सीज
सौरभ गंगवार/अभिषेक शर्मा
रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया के निर्देशन में में लगातार एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार परिवहन विभाग की टीम की ओर से क्षेत्र में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l इसी क्रम में बीते दिन मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की 6 तहसीलों में व्यापक चेंकिग अभियान चलाया गया अभियान के तहत 20 वाहनों के चालान के साथ 08 वाहनों पर सीज की कार्रवाई की गई है। काटे गए वाहनों के चालान पर करीब 2.5 लाख के करीब का जुर्माना लगाया गया।
एआरटीओ नवीन ने बताया कि अभियान को गति देने के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक करने का कार्य किया तो जा रहा है, लेकिन लोगों को खुद से भी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। विभाग का कार्य केवल चालान काटने तक ही समिति नहीं है। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहनों को डबल हेलमेट पहनना अनिवार्य है , लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे है। अब क्षेत्र में दोपहिया वाहनों को डबल हेलमेट नहीं पहने वालों को पहले जागरूक किया जाएगा जिसके बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी अभियान आगे भी जारी रहेगा।।