रुद्रपुर में 18 जून से शुरू होगा इंडस्टेक्सपो 2025 – उत्तराखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रूद्रपुर। उत्तराखंड का औद्योगिक शहर रुद्रपुर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है, जहां 18 जून से 20 जून 2025 तक Hotel Ark, रामपुर रोड, रुद्रपुर में आयोजित होगा इंडस्टेक्सपो 2025 का 31वां संस्करण। इस तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में 150 से अधिक स्टॉल होंगे और 4500 से भी ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, औद्योगिक यंत्रों एवं सहायक तकनीकों का लाइव प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
आर्क होटल एंड रिज़ॉर्ट्स, रुद्रपुर में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय इंडस्टेक मशीन टूल्स और ऑटोमेशन एक्सपो 2025 का उद्घाटन दिनांक 18 जून को माननीय विधायक श्री शिव अरोरा (रुद्रपुर) के करकमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कई उद्योगपति. व्यापारिक प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इस एक्सपो में विभिन्न उद्योगों के लिए उन्नत तकनीकी समाधानों की पेशकश की जा रही है, जिससे उद्योग की स्थिरता और उन्नति में सहायक साबित होगा।
यह तीन दिवसीय उत्सवपूर्ण आयोजन 18, 19 और 20 जून तक चलेगा, जिसमें उद्योग से जुड़े व्यापारी, पेशेवर, अनुसंधानकर्ता और तकनीशियन्स शामिल होंगे। इस एक्सपो में मशीन टूल्स, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, और नवाचारी तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन होगा। उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने इस अवसर को बड़े ही उत्साह से स्वागत किया है. जो उन्हें उनके व्यापार को बढ़ाने और नई तकनीकी उपायों को अपनाने का एक शानदार मंच प्रदान करेगा।
इस बार प्रदर्शनी में संपूर्ण भारत वर्ष से लगभग 150 ओद्योगिक इकाईया अपने अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी, जिनमे से हाई स्पीड लेजर कटिंग मशीन, शीट मेटल वर्किंग, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन, जोइनिंग प्रोसेस, मेटलर्जी के साथ साथ उद्योगों के लिए रोजमर्रा की मशीन जैसे कंप्रेसर, जनरेटर, ट्रांसफार्मर, कण्ट्रोल पैनल, तार, led लाइट प्रमुख है.
प्रदर्शनी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े तमाम लोगो को धातुनिर्मान से सम्बंधित अपना ज्ञान साझा करने और कारोबारी लेन-देन के लिए एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराएगी.। यह एक्सपो एक बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी है, जिसमें देश भर से आए उद्यमियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। 20 जून तक चलने वाले इस एक्सपो में सूई से लेकर रोबोटिक मशीनों तक के उत्पादों को शामिल किया गया है, जिन्हें उद्यमी अपने उद्द्योगों में इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रदर्शनि से हमें यह पता चलता है कि हमारे यहां के उद्द्योग किस तरह के उत्पाद बना रहे हैं। इससे अपना खुद का उद्योग शुरू करने की योजना बना रहे युवाओं को भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे उन्हें अपने क्षेत्र में चल रहे उद्योगों को जानने व समझने का मौका मिलता है
यहां पर कई तरह के ओद्योगिक उत्पाद एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जिससे उन्हें अपनी पसंद के उत्पाद का चुनाव करने में कोई दिक्कत नहीं होगी
प्रदर्शनी में विभिन्न उद्योगों के अनेको उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध है रुद्रपुर गत वर्षों से उत्तराखंड का एक बहुत बड़ा उद्द्योगिक केंद्र रहा है जिसमे अनेको छोटे बड़े उद्योग उपस्थित है जिनके द्वारा अनेको उत्पाद निर्मित होते है परन्तु यहाँ बनने वाली मशीनों व् उपकरणों की जानकारी सभी को नहीं होती जिस कारण शहर की अधिकतर इंडस्ट्रीज दुसरे शहर से इन्हें मंगाते है इस एक्सपो के माद्यम उद्यमी को मशीने व उपकरण उन्हें शहर से ही आसानी से उपलब्ध हो रहे है जिससे उनका ट्रांसपोर्ट व्यय भी कम हो जाता है। उद्द्योगिक प्रदर्शनी द्वारा उद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त मात्रा एवं गुणवत्ता के उत्पाद देखने व खरीदने को मिलते हैं । इस प्रकार की प्रदर्शनी से रुद्रपुर के उद्योगों को गति मिलेगी और नए अवसरों का लाभ भी मिलता है ।
इस भव्य आयोजन का संचालन देश की अग्रणी प्रदर्शनी कंपनी Dronacharya Events Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा है, जो पूरे भारत में IndusTech Expo ब्रांड के तहत 30 से अधिक सफल संस्करण आयोजित कर है।
उद्घाटन समारोहः 18 जून 2025, बुधवार, समयः प्रातः 11:15 बजे
इंडस्टेक्सपो 2025 का शुभारंभ माननीय विधायक श्री शिव अरोरा (रुद्रपुर) के करकमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कई उद्योगपति, व्यापारिक प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों का वक्तव्यः
“हमारा उद्देश्य रुद्रपुर जैसे औद्योगिक शहर को नवीनतम तकनीक और उपकरणों से जोड़ना है। इंडस्टेक्सपो एक ऐसा मंच है जहां मेक इन इंडिया की आत्मा को समर्थन मिलता है और देशभर के उद्योग एक साथ जुड़ते हैं।”
समापन समारोह: 20 जून 2025, शुक्रवार । समयः सायं 4:00 बजे
प्रदर्शनी का समापन माननीय श्री विकास शर्मा, महापौर रुद्रपुर के मुख्य आतिथ्य में होगा। वे उपस्थित प्रदर्शकों और आगंतुकों को रुद्रपुर के औद्योगिक भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे। हजारों विज़िटर्स की उपस्थिति की संभावना है, जिनमें व्यापारी, उद्योगपति, इंजीनियरिंग छात्र, डीलर और नए उद्यमी शामिल होंगे।
विशिष्ट अथिथिः श्री अशोक बंसल अध्यक्ष, कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री श्रीकर सिन्हा अध्यक्ष, सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी, श्री दुर्गेश जन. सेक्रेटरी एस.एस.आई.डब्लू.ऐ, श्री आर. के. बत्रा. आर्क होटल, श्री राजेंदर तुलसीयान, श्री अजय तिवारी सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी, श्री रमेश मिड्ढा कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री विकास पाण्डेय, उपाध्यक्ष सिडकुल अन्त्रिप्रेनोर वेलफेयर सोसाइटी, श्री आर.सी. बिंजोला, अध्यक्ष हिमालयन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री मलय त्रिपाठी हिमालयन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्री आशुतोष शर्मा, डायरेक्टर- हार्मोनी सर्विसेज, श्री अनूप सिंह के.जी.सी.सी.आई, श्री गजेंदर सिंह जी, श्री संजीव तोमर जी.
प्रदर्शनी में सहयोगी संस्थाए कार्यक्रम की मुख्य सहयोगी संस्थाएं कुमाऊ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, फार्मासुटीकल एसोसिएशन ।
आयोजक के बारे में:
Dronacharya Events Pvt. Ltd. भारत की अग्रणी B2B औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजन कंपनी है, जो IndusTech Expo ब्रांड के अंतर्गत फरीदाबाद, भिवाड़ी, रुद्रपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में सफल आयोजन कर चुकी है। यह कंपनी उद्योगों को तकनीक से जोड़ने और व्यापार को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।

