Thursday, November 13, 2025
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले भीम आर्मी नेता के खिलाफ केस पुलिस ने शुरू किये गिरफ्तारी के प्रयास

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले भीम आर्मी नेता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। 

बता दें बीते दिनों सितारगंज निवासी सतेन्द्र कुमार ने फेसबुक पर आपत्तिजजनक वीडियो वायरल किया था जिसमें विधायक शिव अरोरा के साथ साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ भी आपत्तिजनक बयान दिया गया सतेन्द्र कुमार भीम आर्मी का पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसने पहाड़गंज रूद्रपुर में अवैध मस्जिद पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर न सिर्फ विधायक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया बल्कि मुस्लिम समाज को उकसाते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का भी प्रयास किया। 

मामले में इंदिरा कालोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता विकास कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गयी जिसमें उन्होंने कहा कि सतेन्द्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल किये गये वीडियो में खुले तौर में जूता लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों व रूद्रपुर के विधायक को धमकी दी ह है कि पहाड़गंज में मस्जिद िनर्माण को रोका गया तो समसत जिले भर में दंगा फसाद किया जायेगा। 

विकास कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सतेन्द्र कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। विधायक शिव अरोरा के खिलाफ वायरल की गयी आपत्तिजनक वीडियो को लेकर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। भाजपाईयों ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Call Now Button