Tuesday, September 22, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रातों-रात सीलिंग की जमीन पर हो रहा पटान, अवैध निर्माण की तैयारी

सौरभ गंगवार 

रुद्रपुर। प्रीतबिहार ने सीलिंग की जमीन पर रातों-रात पटान शुरू कर दिया है जिसकी शिकायत भाईचारा एकता मंच ने उप जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है प्रीत विहार की सीलिंग की जमीन पर बंसल ट्रांसपोर्ट के स्वामी द्वारा रात में अवैध रूप से मिट्टी लाकर पटान किया जा रहा है दर्जनों डंपर प्रतिदिन मिट्टी लाकर उस जगह में डालते हैं।

और रातों-रात उसे प्लेन कर दिया जाता है भाईचारा एकता मंच ने जिसकी शिकायत उप जिला अधिकारी से कर तुरंत पटान रोककर कार्रवाई की मांग की है उप जिला अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने कहा कि प्रशासन गरीब लोगों के छोटे-छोटे निर्माण पर रोक लगा देता है जबकि बंसल ट्रांसपोर्ट के मालिक द्वारा कई एकड़ भूमि पर किए जा रहे अवैध पटान और निर्माण को देखकर भी चुप बैठा है या तो प्रीत विहार के सभी गरीबों को प्रशासन निर्माण करने की अनुमति दे वरना तुरंत बंसल ट्रांसपोर्ट के स्वामी पर कार्रवाई करें।

error: Content is protected !!
Call Now Button