ऊधम सिंह नगर

पंतनगर में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर वैकल्पिक फसलों पर कृषकों को प्रशिक्षण

सौरभ गंगवार 

पंतनगर। रुद्रपुर के कृषकों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों जैसे मक्का, गन्ना, दलहनी फसलें (उर्द, मूंग, लोबिया), तिलहनी फसलें (सूरजमुखी), सब्जी और बागवानी फसलों का उत्पादन करने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करने हेतु गोविंद बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में 08, 09 और 10 मार्च 2025 को किसान मेला आयोजित किया गया। इस मेले में कृषकों को इन फसलों के उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के कृषकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 08 मार्च 2025 को 932, 09 मार्च 2025 को 983 और 10 मार्च 2025 को 925 कृषकों ने प्रशिक्षण लिया। इसमें विकासखण्ड जसपुर से 336, काशीपुर से 333, बाजपुर से 323, गदरपुर से 304, खटीमा से 440, सितारगंज से 430 और रूद्रपुर से 674 कृषक शामिल थे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में डॉ. जितेन्द्र क्वात्रा, निदेशक प्रसार शिक्षा और डॉ. बी.डी. सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने कृषकों को फसल उत्पादन से संबंधित जानकारी दी, जैसे:

– मक्का उत्पादन पर डॉ. अमित भट्नागर (प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग)  

– फसलों के जल प्रबंधन पर डॉ. गुरविन्दर सिंह (प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग)  

– गन्ना उत्पादन पर डॉ. ए.एस. जीना (प्राध्यापक, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग)  

– दलहनी फसलों के उत्पादन पर डॉ. वी.के. सिंह (प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग)  

– फसल चक्रों के बारे में डॉ. एम.एस. नेगी (प्राध्यापक, सस्य विज्ञान विभाग)  

विशेष रूप से थान-सब्जी मटर-मक्का फसल चक्र को उपयुक्त बताया गया, जिससे कृषक अधिक आय उत्पन्न कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर सब्जी उत्पादन पर भी जानकारी दी गई।

10 मार्च 2025 को प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, और राजेन्द्र शर्मा (उपरियोजना निदेशक, आत्मा, ऊधम सिंह नगर) उपस्थित रहे और कृषकों को वैकल्पिक फसलों की खेती कर आय सृजन करने केलिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!
Call Now Button