Sunday, September 8, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

विधायक शिव अरोरा ने चन्द्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता पर कार्यकताओ के साथ किया मिष्ठान वितरण 

सौरभ गंगवार

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ चन्द्रयान -3 की चांद की सतह पर सुरक्षित उतरने पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय पर इस कामयाबी का जशन मनाया ओर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहां की अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुधवार को चंद्रयान 3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग होने के बाद भारत विश्व में ऐसा पहला देश बन गया है जो कि चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचा है भारत के इस विश्व व्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंद्रमा से मिला चंद्रयान-3 भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है यह इसरो की महान उपलब्धि है।

विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान देश के वैज्ञानिको की भी दिल खोलकर सराहना की और कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियां सराहनीय है उन्होनें कहा मैं सभी देश और प्रदेशवासियों से यह कहूंगा की यह गौरव का क्षण है हम सभी के लिए तिरंगे का मन फिर से अंतरिक्ष में स्थापित हो रहा है हर क्षेत्र में तो भारत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मैं आगे बढ़ रहा है लेकिन हमारे वैज्ञानिकों की समय-समय पर जो उपलब्धियां है वह बहुत ही सराहनीय है।।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, के पी राठी, सुनील यादव, प्रीत ग्रोवर, मनोज मदान, शिव कुमार, राजा भरद्वाज, बिट्टू चौहान, नमन चावला, मयंक कक्कड़,राजेंद्र राठौर व अन्य लोग मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button