ऊधम सिंह नगर

काजल चौहान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुई शामिल बनी महानगर की सोशल मीडिया प्रभारी

सौरभ गंगवार

रुद्रपुर। भाजपा की सोशल मीडिया की सदस्य काजल चौहान आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई कांग्रेस महानगर महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने उन्हें कांग्रेस महानगर में सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार व स्वामी आधार श्रीवास्तव ने काजल चौहान के सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर काजल चौहान ने कहा कि वह कांग्रेस की नीति और समान व्यवहार की राजनीति के चलते भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई है कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी और कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा की काजल चौहान के सोशल मीडिया प्रभारी बनने से कांग्रेस आगामी नगर निगम चुनाव में निश्चित रूप से विजयी होगी काजल चौहान नगर निगम चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष व माननीय राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने में सफल होंगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button