ऊधम सिंह नगर

पेयजल निगम के प्रधान सहायक अर्चित पाठक उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड पेयजल निगम उधम सिंह नगर में तैनात प्रधान सहायक अर्चित पाठक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखण्ड पेयजल निगम की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बता दें अर्चित पाठक कई वर्षों से पेयजल निगम की उधम सिंह नगर इकाई में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत है।

श्री पाठक को यह सम्मान उनके द्वारा निर्माण इकाई उत्तराखण्ड पेयजल निगम उधम सिंह नगर में वर्ष 2023-24 में अपने पद के कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक संपादन करते हुए निगम के हित में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम देहरादून के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान की ओर से दिये गये प्रशस्ति पत्र में रणवीर सिंह चौहान ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री पाठक को यह सम्मान मिलने पर निगम में कार्यरत तमाम कर्मचारियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!
Call Now Button