Saturday, October 19, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

भारतीय न्याय संहिता पर सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज रुद्रपुर में विशेष कार्यक्रम

सौरभ गंगवार
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में आज  एनसीसी एवं  पुलिस विभाग ऊधम सिंह नगर के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय न्याय संहिता के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी दी  गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर के एसपी क्राइम चन्द्र शेखर घोडके एवं विशिष्ट अतिथि कोतवाल रुद्रपुर धीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज  की एनसीसी प्रभारी  ने स्वागत भाषण से की, जिसमें उन्होंने न्याय संहिता के महत्व और इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। इसके बाद एसपी सिटी क्राइम ने अपने वक्तव्य में भारतीय न्याय संहिता की मौलिक विशेषताओं और इसके ऐतिहासिक विकास पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने यह भी बताया कि न्याय संहिता कैसे समाज में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक होती है।
एसपी सिटी  ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता एक जुलाई से पूरे देश में नई भाषा और परिभाषा के साथ कानून लागू होगा।
कोतवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि न्याय संहिता का पालन करने से किस प्रकार से अपराधों में कमी लाई जा सकती है और किस प्रकार से आम जनता में विश्वास बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने न्याय संहिता से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे और एसपी सिटी  क्राइम और कोतवाल ने उनके उत्तर दिए। इस अवसर पर   छात्र संघ अध्यक्ष, कमल जोशी, सचिव सचिन वर्मा की, कोषाध्यक्ष अनमोल त्रिपाठी, सीनियर अंड र ऑफिसर अभिषेक, अंडर ऑफिसर रेनू , एनसीसी कैडेट्स , और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।।
error: Content is protected !!
Call Now Button