ऊधम सिंह नगरराजनीति

निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ सांसद अजय भट्ट का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया जोरदार स्वागत 

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर । नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर सांसद चुने गए अजय भट्ट का आज जिला मुख्यालय रूद्रपुर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

गौरी ने कहा कि यह लोकसभा क्षेत्रवासियों की खुश किस्मती है कि हमें विकास परक सोच रखने वाला व जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की क्षमता रखने वाला क्षेत्रवासियों के सुख दु:ख का साथी सांसद के रूप में फिर से अजय भट्ट जी का साथ मिला है। उन्होंने कहा कि अब जमरानी बांध बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। जिसके बाद जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर की सिंचाई तथा पेयजल की समस्या का समाधान हो सकेगा।

गौरी ने कहा कि सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से ही दशकों बाद जमरानी बांध बनने की आस बंधी है। इसके प्रथम चरण के कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने करोड़ों की धनराशि भी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशवस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट आपस में मिलकर क्षेत्र के विकास को बुलदियों तक पहुंचाएंगे गौरी ने कहा कि प्रदेश में होने वाले दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे स्वागत करने के दौरान भाजपा नेता सुरेश गौरी के साथ जगदीश तनेजा,रमेश कालड़ा,हरीश जोशी,अमित मिश्रा,कमल पांडे आदि मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button