Sunday, September 8, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगरदेश-विदेश

रंग लाई विधायक शिव अरोरा की मेहनत रूद्रपुर विधानसभा से अजय भट्ट को बंपर जीत दिलाने में कामयाब हुए शिव

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव में विधायक शिव अरोरा की मेहनत आखिरकार रंग लाई विधायक शिव अरोरा लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपनी विधानसभा से बंपर वोटों से जीत दिलाने में कामयाब रहे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान रूद्रपुर विधानसभा से बड़ी जीत दिलाने के लिए विधायक शिव अरोरा ने पूरी ताकत झोंक दी थी जिसके परिणाम स्वरूप रूद्रपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पर वोटों की खूब बारिश हुई पिछले चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा प्रत्याशी को 4687 वोट अधिक मिले वर्ष 2014 के लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को रूद्रपुर विधनसभा से 50913 वोट मिले थे जबकि 2019 में भाजपा को 59183 वोट मिले थे इस बार विधायक शिव अरोरा ने रूद्रपुर विधानसभा से एक लाख से अधिक वोटों से जीत का लक्ष्य रखा था।

विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से चुनाव से पूर्व रूद्रपुर विधानसभा में कई कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया इस बार चुनाव में अजय भट्ट से लोग नाखुश थे इसके बावजूद रूद्रपुर विधानसभा में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली विधायक शिव अरोरा की रणनीति के आगे कांग्रेस चारों खाने चित हो गयी रूद्रपुर विधानसभा में एंटी इनकमबेंसी को थामने में भी विधायक शिव अरोरा कामयाब रहे विधायक शिव अरोरा का विकास का रोडमैप भी इस चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बना बता दें विधायक बनने के बाद शिव अरोरा ने रूद्रपुर विधानसभा में कई ड्रीम प्रोजेक्टों धरातल पर उतारने के प्रयास शुरू किये जिनमें उन्हें सफलता भी मिली है।

मोदी मैदान में स्टेडियम का निर्माण,गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण,शहर में पार्किंग,1100 करोड़ रूपए लागत की रिंग रोड का प्रोजेक्ट,नजूल भूमि पर मालिकाना हक,काशीपुर बाईपास का निर्माण जैसे कई ऐसे काम है जिनमें विधायक शिव अरोरा के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत से विधायक शिव अरोरा का कद भी एक बार बढ़ गया है। उन्हें अब धामी कैबिनेट में मंत्री पद मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button