Monday, December 1, 2025
ऊधम सिंह नगर

रोशन अरोरा बने संयोजक

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने जनपद उधम सिंह नगर में विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। जिसमें शहर के भाजपा नेता एवं समाजसेवी रोशन अरोरा को रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है।

रोशन अरोरा के संयोजक बनने पर उन्हें तमाम भाजपा नेताओं ने बधाई दी है। रोशन अरोरा ने अपने मनोनयन पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी निष्ठा से काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहराने के लिए पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर हैट्रिक बनायेगी।

error: Content is protected !!
Call Now Button