ऊधम सिंह नगर

अगस्त तक मिल जाएगी कूड़े के पहाड से मुक्ति डीएम और नगर आयुक्त ने दिखाई गंभीरता किच्छा रोड से कूड़े को हटाने का काम हुआ तेज

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। नगर निगम के प्रशासक एवं जिलाधिकारी उदय राज सिंह और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के प्रयासों से जल्द ही शहरवासियों को किच्छा रोड पर स्थित कूड़े के पहाड़ से निजात मिल जायेगी प्रशासन ने कूड़े के पहाड़ का सफाया करने के लिए प्रयास तेज कर दिेय हैं।

बता दें किच्छा रोड पर शमशान घाट के पास कूड़े का पहाड़ पिछले कई दशकों से मुसीबत का सबब बना हुआ है। यहां पर दशकों से शहर की विभिन्न बस्तियों का कूड़ा डंप किया जा रहा था जिसके चलते कूड़े का पहाड़ लोगों के लिए समस्या बन गया इस कूड़े के पहाड़ के कारण राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं इसके आस पास की विभिन्न बस्तियों के हजारों लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि कूड़े के पहाड़ से उठने वाली दुर्गंध के कारण आस पास रहने वाले लोगों में बिमारियां फैल रही हैं। कई बार इस कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए आंदोलन भी किये गये लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला रूद्रपुर निकाय जब नगर पालिका से नगर निगम बनी तो उम्मीद जगी कि कूड़े के पहाड़ से निजात मिलेगी नगर निगम की पहली मेयर सोनी कोली भी इस पहाड़ से निजात नहीं दिला पाई उसके बाद नगर निगम के दूसरे चुनाव में रामपाल सिंह ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया था कि वह अपने कार्यकाल में कूड़े के पहाड़ को हटा देंगे लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी वह कूड़े के पहाड़ का सफाया नहीं कर पाये वर्तमान में निकायों में बोर्ड का कार्यकाल खत्म हो चुका है और रूद्रपुर नगर निगम की कमान फिलहाल जिलाधिकारी उदय राज सिंह के पास है। वह बतौर प्रशासनक नगर निगम का काम देख रहे हैं। जिलाधिकारी उदय राज सिंह एवं नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कूड़े के पहाड़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसे हटाने के प्रयास तेज कर दिेये हैं।

वर्तमान में तीन चार जेसीबी मशीनें कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए चौबीस घंटे काम कर रही हैं। कूड़े का पहाड़ आधे से अधिक हटाया जा चुका हैं। अगले कुछ महीनों में यहां से कूड़े का सफाया होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि अगस्त माह तक किच्छा रोड से कूड़े का पहाड़ हट जायेगा और इसके बाद इस स्थान का सौंदर्यीकरण करते हुए जनहित में इसका उपयोग किया जायेगा उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही कचरा प्रबंधन के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम के पास जगह का अभाव है इसके लिए एक एकड़ जमीन किराये पर लेने की तैयारी की जा रही है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button