काशीपुर-रामपुर हाईवे पर गड्ढा मुक्त कार्यों की सीडीओ ने परखी गुणवत्ता मौके से निर्माण सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे, मानकों से समझौता न करने के निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। काशीपुर-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चल रहे कार्यों की गुणवत्ता परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत एवं डामरीकरण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
सीडीओ ने सड़क की मजबूती, डामरीकरण की गुणवत्ता तथा निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को परखा। कार्यों में पारदर्शिता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मौके से निर्माण सामग्री के नमूने भी एकत्र कराए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क के गड्ढा मुक्त कार्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप और तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।।

