Sunday, September 27, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

भारी बारिश को लेकर डीएम मनीष कुमार ने संभाली कमान, चंपावत में प्रशासन अलर्ट 150 मिमी तक वर्षा दर्ज, मुख्य मार्ग खुले; तीन ग्रामीण सड़कें बाधित, युद्धस्तर पर हो रहा कार्य

भारी बारिश को लेकर डीएम मनीष कुमार ने संभाली कमान, चंपावत में प्रशासन अलर्ट
150 मिमी तक वर्षा दर्ज, मुख्य मार्ग खुले; तीन ग्रामीण सड़कें बाधित, युद्धस्तर पर हो रहा कार्यसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चंपावत। जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मोर्चा संभालते हुए जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित विभागों और सड़क एजेंसियों को सतर्क रहते हुए लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औसतन 150 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात कर दी गई हैं, ताकि बारिश के दौरान सड़कें बाधित होने पर तत्काल यातायात सुचारू कराया जा सके।

वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी प्रमुख मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से तीन ग्रामीण सड़कें फिलहाल बाधित हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। तामली और मंच सहित कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। संबंधित विभाग की टीमें मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने के कार्य में जुटी हैं। जिला प्रशासन के अनुसार जनपद में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ स्थानों पर मकानों को आंशिक क्षति तथा जलभराव की शिकायतें मिली हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा रही है।

डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे धरातल पर मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखी गई हैं। माननीय जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से जारी हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button