Sunday, September 27, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज डीएम मनीष कुमार ने की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे दायित्व मौसम को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम रखने के निर्देश, लगातार होगी मॉनिटरिंग

बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज
डीएम मनीष कुमार ने की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को सौंपे दायित्व
मौसम को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम रखने के निर्देश, लगातार होगी मॉनिटरिंगसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

बनबसा। आज बनबसा स्थित एनएचपीसी सभागार में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को एनएचपीसी सभागार, बनबसा में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशन में आगामी 04 अक्टूबर को एनएचपीसी, बनबसा में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से की जा रही हैं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक संसाधनों, साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, यातायात, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कर लें।

डीएम ने अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था का पूर्व परीक्षण करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जहां भी अतिरिक्त संसाधनों अथवा सुधार की आवश्यकता महसूस हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी सामने न आए मौसम को लेकर वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश बैठक में वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को भी विशेष रूप से ध्यान में रखा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए सभी आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति उत्पन्न होने पर भी कार्यक्रम प्रभावित न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर वैकल्पिक कार्ययोजना तैयार रखी जाए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कैबिनेट बैठक तक जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों की लगातार समीक्षा की जाएगी। किसी भी स्तर पर कमी सामने आने पर उसे समय रहते दूर किया जाएगा बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, एपीडी सुश्री विम्मी जोशी, उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल जोशी, जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट, एनएचपीसी के एचआर श्री श्रीनिवासन, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल श्री विजय कुमार सकारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button