Wednesday, September 16, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर श्रमिकों को मिली कल्याणकारी योजनाओं की सौगात 243 निर्माण श्रमिकों को 808 किट वितरित, 424 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक हित में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र निर्माण श्रमिकों को उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान 243 निर्माण श्रमिकों को कुल 808 किट वितरित की गईं। इसके साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 424 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को लेकर लगातार कार्य कर रही है। श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं और आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिक प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पात्र श्रमिक इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं।

विधायक ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की भी जानकारी दी उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों तक सुविधाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया कार्यक्रम में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई तथा उन्हें विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हित, स्वास्थ्य सुविधा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर रहा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button