Saturday, September 12, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सात अवैध भट्टियां नष्ट, 25 हजार किलो लहन और 310 लीटर कच्ची शराब बरामद

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

सात अवैध भट्टियां नष्ट, 25 हजार किलो लहन और 310 लीटर कच्ची शराब बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

बाजपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। आबकारी आयुक्त के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन में बाजपुर क्षेत्र के मसीत, कुईखेड़ी और जनता फार्म में संयुक्त रूप से दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र-4 बाजपुर, क्षेत्र-1 रुद्रपुर, क्षेत्र-3 काशीपुर तथा जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की। टीम ने मौके पर चल रही 07 अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया।

इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 25,000 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी के दौरान टीम ने 310 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

आबकारी विभाग के अनुसार बरामदगी और अवैध शराब निर्माण से संबंधित सभी मामलों में नियमानुसार अभियोग दर्ज किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button