पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने का आरोप, युवक गिरफ्तार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने युवती से अपनी पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती को अपनी पहचान गलत बताकर उसके साथ संबंध बनाए। मामला सामने आने के बाद युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को कोतवाली ट्रांजिट कैंप में युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गदरपुर निवासी शाकिब अली पुत्र असलम अली ने अपनी पहचान छिपाकर उससे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि 10 सितंबर को शाकिब युवती को आवास विकास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसे युवक की वास्तविक पहचान का पता चला और पहचान सामने आने पर आरोपी ने उसे धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 69/319(2)/351 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पूनम रावत को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी शाकिब अली (24) को अटरिया रोड, आवास विकास स्थित राज पैलेस होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
शाकिब अली पुत्र असलम अली, निवासी गदरपुरा, थाना गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, उपनिरीक्षक पूनम रावत और कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार।।

