Friday, September 11, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किच्छा व सिरौलीकला निकाय चुनाव के लिए कार्मिकों का रेंडमाइजेशन 87 पोलिंग पार्टियों में 348 मतदान कार्मिक तैनात, मतगणना के लिए 120 कार्मिक लगाए गए

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के मतदान और मतगणना के लिए कार्मिकों का प्रथम एवं द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया।
नगर पालिका परिषद किच्छा में मतदान के लिए 56 बूथ बनाए गए हैं, जबकि नगर पालिका परिषद सिरौलीकला में 13 बूथ बनाए गए हैं। दोनों नगर पालिका परिषदों में रिजर्व सहित कुल 87 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जिनमें 348 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। इसी प्रकार किच्छा में मतगणना के लिए 20 टेबल तथा सिरौलीकला में चार टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना कार्य के लिए कुल 120 कार्मिक तैनात किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 15 सितंबर को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में आयोजित किया जाएगा। वहीं मतगणना कार्मिकों को 16 सितंबर को गांधी हॉल में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रेंडमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी/नोडल कार्मिक गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी/सहायक नोडल कार्मिक हरेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमन्त मौर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय शेखर चन्द्र पाण्डे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button