ऊधम सिंह नगर

रोडवेज बस अड्डे से 14 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 14 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान पुलिस टीम ने रोडवेज बस अड्डा रुद्रपुर से जोगेन्द्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव, निवासी जयपुर, थाना मेहंदिया, जिला अरवल, बिहार, उम्र करीब 62 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो बैगों से 14 बंडलों में करीब 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है। मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा और कांस्टेबल 57 प्रवीन रावत शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button