ऊधम सिंह नगर

बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण पर पुलिस का शिकंजा, मौलाना गिरफ्तार

बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण पर पुलिस का शिकंजा, मौलाना गिरफ्तार

रुद्रपुर में त्रिशूल चौक पर खुले वाहन से भाषण देने का मामला वायरल वीडियो के बाद SSP अजय गणपति ने लिया संज्ञान BNS की धाराओं में मुकदमा, कोर्ट में पेशीसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। बारावफात जुलूस के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और उकसाऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेड़ा मदरसा के प्रधानाचार्य मुफ्ती मुजीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया। त्रिशूल चौक के पास जुलूस के दौरान खुले वाहन से दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लिया था।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो और उपलब्ध जानकारी की प्रारंभिक जांच में भाषण से विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य और सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका सामने आई इसके बाद कोतवाली रुद्रपुर में FIR संख्या 434/2026 के तहत धारा 196(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 152(2) BNS की भी बढ़ोतरी की गई।

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार, 29 अगस्त को आरोपी मुफ्ती मुजीब अहमद को गिरफ्तार कर लिया आरोपी मूल रूप से पर्वतपुर, थाना टांडा, जनपद रामपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से बचने की अपील

एसएसपी अजय गणपति ने जनपदवासियों से शांति, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली भड़काऊ सामग्री, अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट को बिना सत्यापन साझा न किया जाए कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button