Saturday, August 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रुद्रपुर कॉलेज में गूंजी जीत की हुंकार, रस्साकशी में वॉरियर्स और वज्र शक्ति ने मारी बाजी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मैदान में खिलाड़ियों के दमखम और जोश ने माहौल को रोमांच से भर दिया। पुरुष वर्ग में वॉरियर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एनसीसी टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में वज्र शक्ति टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और एनसीसी टीम उपविजेता बनी।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉ. रुचि शाह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, जूते एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रस्साकशी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरी ताकत और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका लोकेश पांडे ने निभाई। मंच संचालन एवं उद्घोषणा की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. निलोफर अख्तर ने संभाली और अपनी प्रभावशाली आवाज से खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।

समापन अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. रुचि शाह ने अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर प्रो. आशा राणा, प्रो. कमला बोरा, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. चारू ढोंडियाल, प्रो. नमिता कनियाल, प्रो. आरती शर्मा, प्रो. अपर्णा सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button