Sunday, September 27, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में भाजयुमो ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से रुद्रपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, भाजयुमो कार्यकर्ताओं और राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष लगाए, जिससे शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।

भाजयुमो ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में योगदान दे।

गहलौत ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने ऊधम सिंह नगर के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की सड़कों पर युवाओं का उत्साह यह संदेश दे रहा है कि देश का युवा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव के लिए सदैव आगे खड़ा है।

तिरंगा यात्रा के दौरान नागरिकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, भाजपा जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, धीरेन्द्र मिश्रा, अमित नारंग, मनीष, रश्मि रस्तोगी, गजेन्द्र प्रजापति, रोहित, रचित समेत सैकड़ों युवा मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button