ऊधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप में अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैंप पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 और 12 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 2:24 बजे उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिडकुल रोड स्थित प्रबल टाउन की निर्माणाधीन कॉलोनी के पास पुलिस टीम को एक युवक दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि वह पुलिस वाहन और कर्मियों को देखकर अचानक मुड़कर तेज कदमों से विपरीत दिशा में जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़कर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक के लोअर के अंदर कमर के बाईं ओर से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दाहिनी जेब से 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विमल गुप्ता (28) पुत्र स्व. नंद किशोर गुप्ता, मूल निवासी बदरपुर बॉर्डर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली तथा हाल निवासी दुर्गा विहार कॉलोनी, तीन पानी डैम, ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बरामद हथियार का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मु.अ.सं. 259/2026, धारा 3/25(1B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्रांजिट कैंप के नेतृत्व में की गई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button