ऊधम सिंह नगर

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा दल का आत्मीय स्वागत

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

टनकपुर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस, टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले विभिन्न राज्यों के 44 सदस्यीय यात्रा दल से आत्मीय भेंट की गई। इस दौरान यात्रियों से यात्रा की तैयारियों और अब तक के अनुभवों की जानकारी ली गई तथा सभी को मंगलमय एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर कहा गया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा देश की आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उत्तराखंड की पावन धरती पर यात्रा के पड़ाव के दौरान यात्रियों का स्वागत और सेवा-सत्कार करना प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
यात्रा दल शुक्रवार प्रातः टनकपुर से आगे की यात्रा के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सफल यात्रा के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। साथ ही कामना की गई कि सभी यात्री सुखद अनुभवों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button