Sunday, September 20, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें बढ़ाने की मांग, छात्रसंघ ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को सौंपा ज्ञापन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को राहत देने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भेजकर महाविद्यालयों में प्रवेश सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन में छात्रसंघ ने कहा कि महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की निर्धारित सभी सीटें भर चुकी हैं, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। सीटों के अभाव में कई विद्यार्थी प्रवेश से वंचित हो सकते हैं।

छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रहित को देखते हुए सीटों में वृद्धि करने की मांग की, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ उपसचिव मोहन कोली सहित शेखर, गुरबाज सिंह, रोहित बेला और अन्य छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button