एसएसपी अजय गणपति की सख्ती लाई रंग, गैंगरेप के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति की सख्ती लाई रंग, गैंगरेप के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने रुद्रपुर गैंगरेप प्रकरण का तेजी से खुलासा करते हुए फरार चल रहे तीनों आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए गए लगातार अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपी गुरबाज उर्फ मानु के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गैंगरेप जैसी गंभीर घटना के बाद एसएसपी अजय गणपति ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था उनके निर्देशन में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी रणनीति का परिणाम रहा कि घटना के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
सोमवार देर रात चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे और घेराबंदी किए जाने पर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी पुलिस ने संयम और साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में गुरबाज उर्फ मानु (23) निवासी गदरपुर, जोगा सिंह (24) तथा रविंदर (19) निवासी जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस तथा घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद एसएसपी अजय गणपति स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली उन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना कर आरोपियों के विरुद्ध मजबूत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से स्पष्ट हुआ है कि गंभीर अपराधों के मामलों में ऊधम सिंह नगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए लगातार सक्रिय है। मामले की विवेचना जारी है।।

