ऊधम सिंह नगर

टनकपुर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका टनकपुर में समाज कल्याण विभाग एवं एलिमको (ALIMCO) कानपुर की विशेषज्ञ टीम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।शिविर का उद्देश्य भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना था। साथ ही, दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए मौके पर ही यूडीआईडी (UDID) कार्ड भी बनाए गए।

दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार की उपस्थिति में आयोजित शिविर में एलिमको कानपुर के प्रभारी अधिकारी (पी. एंड ओ.) श्री अमित मेहरा, श्री सौरभ दास, ऑडियोलॉजिस्ट सुश्री सरस्वती तथा डीडीआरसी चंपावत की सुश्री अनुष्का गुप्ता ने विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में आए दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य एवं शारीरिक परीक्षण करने के बाद 56 दिव्यांगजनों तथा 109 वरिष्ठ नागरिकों का सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्राप्त करने के लिए पंजीकरण किया गया इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री आर.एस. सामंत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री विपिन बिष्ट, अधिशासी अधिकारी श्री सौरभ उनियाल, टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के वार्ड सभासद, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button