ऊधम सिंह नगर

बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बाल तस्करी रोकने के लिए छापेमारी तेज करने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तानरुद्रपुर, 23 जुलाई। उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में उप श्रम आयुक्त कार्यालय, रुद्रपुर में बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल अपराध की रोकथाम को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद ऊधमसिंह नगर में बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएं।

इस दौरान होटल, ढाबों, वर्कशॉप, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, गांधी पार्क, ट्रांजिट कैंप सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बाल श्रम और बच्चों के शोषण से जुड़े मामलों पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उप श्रम आयुक्त के.के. गुप्ता, सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी तनय पंत, आईएसडीओ अमित श्रीवास्तव, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रत्नेश रावत, सदस्य गौरव तागड़ा सहित शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला टास्क फोर्स के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button