Saturday, July 11, 2026
ऊधम सिंह नगर

जिलाधिकारी ने किया NH-09 का निरीक्षण, बारिश से पहले कंक्रीट से गड्ढे भरने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने किया NH-09 का निरीक्षण, बारिश से पहले कंक्रीट से गड्ढे भरने के दिए निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

शनिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (NH-09) का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खटकाना पुल से जिला अस्पताल तक सड़क, विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों का अवलोकन किया और चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति भी देखी।

सड़क की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सभी गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कर सड़क को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पॉटहोल और क्षतिग्रस्त हिस्सों का भराव कंक्रीट से किया जाए, ताकि बारिश के दौरान मरम्मत टिकाऊ रहे और बार-बार गड्ढे न बनें जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सड़क मरम्मत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और मरम्मत कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मार्ग को जल्द ही पूरी तरह दुरुस्त कराएगा अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पॉटहोल्स को कंक्रीट से भरने का कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अन्य अभियंता एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button