ऊधम सिंह नगर

7 महीने की मेहनत और सही मार्गदर्शन ने बदली ज़िंदगी: अर्चित चड्ढा का शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन, अरीरा जिम के ट्रेनर विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू की मेहनत बनी मिसाल

7 महीने की मेहनत और सही मार्गदर्शन ने बदली ज़िंदगी: अर्चित चड्ढा का शानदार फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन, अरीरा जिम के ट्रेनर विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू की मेहनत बनी मिसाल

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। आज के दौर में फिट रहना हर व्यक्ति की प्राथमिकता बनता जा रहा है, लेकिन सही मार्गदर्शन और अनुशासित जीवनशैली के बिना यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता रुद्रपुर स्थित अरीरा जिम के प्रशिक्षक विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू ने अपने समर्पण, अनुभव और मेहनत से न केवल सैकड़ों लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है, बल्कि कई लोगों की जिंदगी भी बदल दी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं अर्चित चड्ढा, जिन्होंने 25 जनवरी को अरीरा जिम में अपनी फिटनेस यात्रा शुरू की थी।जब अर्चित ने जिम जॉइन किया था, तब उनका वजन काफी अधिक था और बढ़ता मोटापा उनके लिए चिंता का विषय बन चुका था विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू ने उनकी शारीरिक स्थिति का आकलन करने के बाद उनके लिए विशेष वर्कआउट प्लान तैयार किया इसके साथ ही उन्होंने खान-पान, दिनचर्या और नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी लगातार सात महीने तक अनुशासन और मेहनत के साथ किए गए अभ्यास का परिणाम आज सभी के सामने है। अर्चित का वजन पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है और अब वे पूरी तरह फिट, ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आते हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन जिम आने वाले अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गया है।अरीरा जिम के प्रशिक्षक विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू की पहचान केवल एक फिटनेस ट्रेनर के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे मार्गदर्शक के रूप में है जो प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत जरूरतों को समझते हैं। वे हर सदस्य की शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करवाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से वर्कआउट न करे उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जब तक कोई सदस्य अपना एक-एक सेट सही तरीके से पूरा नहीं कर लेता, तब तक वे उसके साथ खड़े रहकर उसे प्रेरित करते हैं और आवश्यक सुधार भी बताते हैं। वर्कआउट के साथ-साथ विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू खान-पान पर भी विशेष जोर देते हैं। उनका मानना है कि केवल जिम में पसीना बहाने से फिटनेस हासिल नहीं होती, बल्कि संतुलित आहार, पर्याप्त आराम और अनुशासित दिनचर्या भी उतनी ही जरूरी है। यही कारण है कि उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेने वाले लोग बेहतर और सुरक्षित तरीके से अपने फिटनेस लक्ष्य तक पहुंचते हैं।

विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू ने बताया कि उन्होंने मात्र 14 वर्ष की उम्र में जिम की शुरुआत की थी बचपन से ही उन्हें खेल और फिटनेस का शौक रहा है। उन्हें विशेष रूप से बॉक्सिंग पसंद है और वे कई खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। वर्षों की मेहनत और अनुभव के दम पर उन्होंने फिटनेस के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका उद्देश्य केवल लोगों का वजन कम कराना नहीं, बल्कि उन्हें स्वस्थ, आत्मविश्वासी और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।अरीरा जिम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग नियमित रूप से फिटनेस के लिए आते हैं। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी भी नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। इनमें से अधिकांश लोग विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू के मार्गदर्शन में ही ट्रेनिंग लेना पसंद करते हैं, क्योंकि वे प्रत्येक व्यक्ति की फिटनेस, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

अर्चित चड्ढा का सात महीनों में हुआ यह शानदार बदलाव इस बात का प्रमाण है कि यदि सही प्रशिक्षक का मार्गदर्शन, संतुलित खान-पान और निरंतर मेहनत साथ हो तो किसी भी व्यक्ति के लिए फिटनेस का लक्ष्य हासिल करना संभव है। विपिन लॉरेंस उर्फ पिंटू जैसे समर्पित प्रशिक्षक न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि लोगों में आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा भी जगाते हैं। आज अर्चित की सफलता की कहानी अरीरा जिम आने वाले हर सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button