एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की बाइक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को जगतपुरा वार्ड नंबर-6 निवासी अंकुश प्रजापति ने उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 2 जून की रात घर के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK06L-9237) चोरी हो गई थी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन युवक बाइक चोरी करते हुए दिखाई दिए, जिसके आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। 9 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र अपनी टीम के साथ परशुराम चौक से आनंदपुर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक बैठे मिले। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ और जांच में बरामद बाइक चोरी की निकली, जिसकी पुष्टि ट्रांजिट कैंप थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 190/2026 से हुई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:
अंश खत्री उर्फ अक्की (19 वर्ष)
रजत (22 वर्ष)
कमल मौर्य (21 वर्ष)
बरामदगी:
चोरी की एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UK06L-9237)
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रप्रकाश बवाड़ी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल गिरजा शंकर एवं कांस्टेबल हिमांशु आर्या इस कार्रवाई पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।।

