Saturday, July 27, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

गरीबों के लिए मसीहा साबित हो रहे डीएम उदयराज कमजोर तबके का शोषण करने वाले दबंगों के खिलाफ होगा एक्शन

सौरभ गंगवार

रूद्रपुर। जिलाधिकारी उदय राज सिंह गरीब और कमजोर तबके के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। गरीबों को सताने वाले दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के डीएम के आदेश से गरीब तबके में खुशी की लहर है।

हाल ही में शासन ने उधम सिंह नगर से युगल किशोर पंत को हटाकर नये जिलाधिकारी के रूप में उदयराज सिह को कमान सौंपी गयी थी कार्यभार संभालते ही नये डीएम एक्शन में आ गये।

उन्होंने सबसे पहले जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर बाढ़ से निपटने के लिए इंतजामों को परखा और आपदा से निपटने के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के आदेश दिये मानसून के दौरान इस बार पूरे जिले में प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है।

वहीं जिलाधिकारी ने खनन माफियाओं पर भी अंकुश लगाने के निर्देश दिये हाल ही में जिलाधिकारी ने गरीब और कमजोर तबकों के उत्पीड़न को रोकने के लिए भी एक्शन लिया है।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि गरीबों और कमजोर वर्ग को परेशान करने वाले दबंगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें दरअसल जिलाधिकारी की जानकारी में आया था कि जिले में जमीनों की कीमतें आसमान पर हैं।

इसलिए कई प्रभावशाली और दबंग लोग गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। ऐसे कुछ मामले संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों पर अधिकारियों को सख्ती से निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

जिलाधिकारी के इस आदेश से जिले में कई जमीनी विवादों का भी निपटारा होने की उम्मीद जगी है। बता दें जिले में जमीनी विवाद के कई मामलों में हत्यायें तक हो चुकी हैं।

जिलाधिकारी जहां जनता के लिए नरम नजर आ रहे हैं तो वहीं सुस्त और लापरवाह अधिकारियों के लिए डीएम ने सख्ती दिखाई है। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में ढिलाई करने वाले और जन शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्यवाही के आदेश हैं।

जिले में अब लंबित योजनाओं में ढिलाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। डीएम ने मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं पर भी शीघ्र क्रियान्वयन करने के आदेश दिये हैं।

बहरहाल नये डीएम के अनुभवों का लाभ अब उधम सिंह नगर जनपद को मिलता नजर आ रहा है। करीब एक माह में ही जिलाधिकारी ने अपनी कार्यशैली से लोगों को प्रभावित कर दिया है।

जनहित के मुद्दों पर अपना जो रूख दिखाया है उससे जिले की कई बड़ी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जगी है। डीएम उदयराज सिंह का साफ तौर पर कहना है कि सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप स्वच्छ व पारदर्शिता के साथ प्रशासन द्वारा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताा है।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि सीधे जनता से जुड़कर कार्य करें ताकि हमारे व जनता के बीच में कोई ऐसी कड़ी न हो जिससे की जनता को उनके लाभ से वंचित रखे डीएम का कहना है कि जनता को लगना चाहिये कि त्वरित, पारदर्शिता व सुगमता से न्याय मिल रहा है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button