Sunday, July 5, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानितसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने खटीमा स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति स्वरूप तलवार भेंट कर सम्मानित किया और सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।

अमित नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में जनकल्याण, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, निवेश और रोजगार के क्षेत्रों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेकर प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

नारंग ने कहा कि ऊधम सिंह नगर जनपद सहित किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्र को भी मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व का भरपूर लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि किच्छा में एम्स की स्थापना की दिशा में पहल, रुद्रपुर के लिए रिंग रोड तथा रुद्रपुर बाईपास रोड की स्वीकृति सहित अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देंगी। इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली और जनहितकारी नीतियों के कारण प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।
इस अवसर पर के.के. त्रिपाठी, अंकित सिंह, कमलेश सिंह, राजकुमार, हरीश व्यापारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास के लिए उनके नेतृत्व की सराहना की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button