ऊधम सिंह नगर

फर्नील ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे डीएम, लीगेसी वेस्ट के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ट्रॉमेल मशीन व कम्पोस्टिंग यूनिट का किया निरीक्षण, मॉडल वेस्ट मैनेजमेंट विकसित करने पर जोरसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। जनपद को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में चल रहे लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण कार्य का बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोहाघाट स्थित फर्नील ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लीगेसी वेस्ट का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ट्रॉमेल मशीन से हो रहे कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया देखी और कार्य में तेजी लाने के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड को मॉडल वेस्ट मैनेजमेंट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कम्पोस्टिंग यूनिट का निरीक्षण कर जैविक अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। साथ ही नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लीगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक एवं समयबद्ध निस्तारण जनपद की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आमजन के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तय समय में लक्ष्य पूरा करें निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद।।

error: Content is protected !!
Call Now Button