ऊधम सिंह नगर

देवीधुरा में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ, वन भूमि हस्तांतरण को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान चम्पावत। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के ‘आदर्श चम्पावत’ विजन को एक और बड़ी सफलता मिली है। देवीधुरा के डेचमार क्षेत्र में प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 0.89 हेक्टेयर वन पंचायत भूमि के हस्तांतरण को भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस स्वीकृति के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बहुमंजिला पार्किंग बनने से देवीधुरा में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या का समाधान होगा। विशेष रूप से माँ वाराही धाम और बग्वाल मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिलेगी, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी तथा स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को भी गति मिलेगी वन भूमि हस्तांतरण के बदले वन विभाग द्वारा देवीधुरा रेंज में एक हेक्टेयर क्षेत्र में 1100 स्थानीय प्रजातियों के पौधों का क्षतिपूरक वनीकरण किया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ‘आदर्श चम्पावत’ के विजन के अनुरूप विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button